प्रकृति के मध्य संत सानिध्य में हुआ अहिंसा यात्रा की वेबसाइट का विमोचन, लुनिया ने रखी गौ वंश का पक्ष
महाड़ / इंदौर। गौ वंश को राष्ट्रीय पशु घोषित करो महाभियान के तहत देश भर के 4980 विधायक और 788 सांसदों सहित 27 राज्यपालों से संपर्क कर समर्थन पत्र प्राप्त करने के लिए निकली जा रही अहिंसा यात्रा की वेबसाइट (पोर्टल) का विमोचन महाराष्ट्र राज्य के प्रकृति से परिपूर्ण चारो तरफ से पहाड़ों के बीच बसे महाड़ नगर में जैन संत ज्योतिषसम्राट गरीबों के महीसा श्रीमदविजय आचार्य ऋषभचंद सुरीश्वर जी महाराज साहेब के सुशिष्य एवं मालवरत्न मुनिराज रजतचंद विजय जी महाराज व विश्व प्रसिद्ध 109 पद्मावती माताजी मंदिर की पीठाधीश साध्वी चंदनप्रभा जी महाराज साहेब के पावन निश्रा में अहिंसा यात्रा संयोजक वरिष्ठ पत्रकार एवं गौ रक्षक विनायक अशोक लुनिया द्वारा अहिंसा यात्रा पर प्रकाश डालते हुए वेबसाइट का विमोचन किया। विमोचन के पश्चात महाड़ जैन संघ ने यात्रा संयोजक सहित टीम का तिलक कर शॉल श्रीफल भेंट कर के सम्मान किया गया।
नोट – वेबसाइट – https://ahinsayatra.com पर यात्रा के संबंध में सम्पूर्ण जानकारी के साथ लेटेस्ट अपडेट, क्षेत्रीय टीम व कार्ययोजनाओं की जानकारी उपलब्ध रहेगी।