गौ वंश को राष्ट्रीय पशु घोषित करो अभियान को लेकर अहिंसा यात्रा करेंगे लुनिया, 18 अगस्त से 17 माह की होगी अहिंसा यात्रा

इंदौर : लगातार 4 दशकों से गौ संरक्षण के लिए आवाज़ बुलंद करने वाले गौ सेवक स्वर्गीय अशोक जी लुनिया के अधूरे प्रयासों को फिर एक बार गति देने जा रहे है स्व लुनिया के पुत्र विनायक अशोक लुनिया।
जनजागृति अभियान, फिल्म बनाकर दिया गौ संरक्षण का सन्देश, सांसदों को लिखे पत्र, राष्ट्रपति को 1 करोड़ पोस्टकार्ड अभियान चलाने के बाद अब पत्रकार विनायक अशोक लुनिया 18 अगस्त 2022 से अहिंसा परमोधर्म मानव सेवा संस्थान सामाजिक संस्था के बैनर तले अहिंसा यात्रा का शुभारम्भ कर रहे है जिसमे समिति सदस्य देश भर के विधानसभा एवं विधान परिषद् के 4980 विधायकों के साथ लोक सभा और राज्य सभा के 788 सांसदों से मिलकर गौ वंश को राष्ट्रिय पशु घोषित करो अभियान के लिए समर्थन पत्र की मांग करेंगे। यह यात्रा लगभग 17 माह की रहेगी जिसमे देश भर से संस्था से जुड़े सदस्य यात्रा में शामिल होकर यात्रा को आगे बढ़ाएंगे।
ज्ञातव्य रहे की वर्ष 2010 में गौ संरक्षण के लिए मार्मिक गीतों से सुसज्जित हिंदी फीचर फिल्म जियो और जीने दो का निर्माण कर देश भर में प्रसारण किया गया जिसके साथ ही वर्ष 2012 में राष्ट्रपति महोदय के नाम देश भर से पोस्टकार्ड अभियान चला कर एक करोड़ पोस्टकार्ड भिजवाए गए जिसके बाद सांसदों को पत्र लिख गौ वंश को राष्ट्रिय पशु घोषित करने की मांग की गयी और अब अहिंसा यात्रा के माध्यम से गौ वंश को राष्ट्रिय पशु घोषित करो अभियान चलाया जा रहा है।     

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *