प्रयागराज: आज जनपद प्रयागराज में सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल संबद्ध अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री संदीप बंसल का जन्म दिवस सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाते हुए आधारशिला वृद्ध आश्रम नैनी में पहुंच कर 90 वृद्ध लोगों को फल, नमकीन, बिस्कुट और वस्त्र वितरण करके मनाया, और माननीय संदीप बंसल की लंबी उम्र की कामना की। आज का कार्यक्रम का नेतृत्व सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री व जिला अध्यक्ष रमेश केसरवानी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम पूरे प्रदेश में मनाया जा रहा है।
इस कार्यक्रम के दौरान जेएस वृद्धि, पवन श्रीवास्तव, अनिल गुप्ता, अरविंद यादव, अर्पित राजपूत , अमित सिंह, आशुतोष सिंह, निलेश केसरवानी, आधारशिला के संचालक सुशील कुमार के अलावा प्रमुख लोग शामिल हुए।
रिपोर्टर – ज़ाबिर अली