खागा फतेहपुर : कोतवाली क्षेत्र के गडोलेपुर गांव में बीती रात पति के साथ गाँव से कुछ दूरी पर शौचक्रिया हेतु खेतों की ओर गयी महिला के गोली लग गयी। जिससे महिला घायल हो गयी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरदो ले गये जहां पर डाक्टरों ने प्रथम उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। वहां भी डाक्टरों ने गम्भीर हालत देखकर कानपुर के लिए उपचार हेतु भेजवा दिया। जहां पर उपचार चल रहा है। और घटना की जानकारी होते ही घटनास्थल पर सी ओ व एडिशनल एसपी ने भी जायजा लिया। और महिला के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर जीजा पर आशंका जताई ।
खागा कोतवाली क्षेत्र के गडोलेपुर गांव निवासी दिलीप उर्फ भोले पुत्र धर्मसिंह यादव की पत्नी दीपा उर्फ प्रिया देवी को दिनांक 6 फरवरी दिन रविवार की रात समय लगभग साढ़े नौ बजे शौचक्रिया हेतु पति के साथ खेतों की ओर गयी जहां पर गले व पेट में गोली लग जाने से घायल हो गई। बताया जाता है कि उक्त घायल महिला के पति कही किसी काम से बाहर रहते हुए थे। और शाम को सात बजे के लगभग घर समोसे लेकर आये हुए थे। पति-पत्नी दोनों लोगों ने अपनी बच्चियों के साथ समासा खाकर खेतों की ओर शौचक्रिया हेतु चले गए। थोड़ी देर बाद गोली की आवाज परिजनों को सुनायी पड़ी।तभी परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंच कर गोली के निसान देखकर आश्चर्य चकित हो गये। और पुलिस को सूचित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को देखकर उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरदो ले गये। और डाक्टरों ने गोली के निसान देखकर प्रथम उपचार कर जिला अस्पताल के लिए भेजवा दिया।वही महिला के भाई अम्बाई बुजुर्ग थाना सैनी गांव निवासी बृजराज सिंह यादव पुत्र रामप्रताप सिंह यादव ने बताया कि पुलिस को तहरीर दे दी गई है। और इन्होंने बताया कि मुझको बारह बजे रात में घटना की सूचना मिली है। मेरी बहन को केवल गोली लगी है।जीजा पर कोई चोट के निसान नहीं है। तथा इन्होंने बताया कि बहन के दो पुत्रियां 5 वर्ष की माही व 3वर्ष की मध्या है।सभी का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है।वही अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही घटनास्थल पर क्षेत्राधिकारी के साथ पहुंचकर जायजा लिया गया है। महिला के गले व पेट में 12 बोर देशी तमंचा से गोली के निसान है ग्रामीण परिजनों ने संदिग्धता जताई
