▪️पूर्व में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में अपनी महती भूमिका निभाने वाले समस्त पत्रकार साथियो को किया गया सम्मानित
फतेहपुर जनपद के नगर खागा में अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह स्मारक समिति व आयोजन समिति के द्वारा सामूहिक खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया,कार्यक्रम का शुभारंभ नगर अध्यक्ष श्रीमती गीता सिंह व वरिष्ठ पत्रकार राजेश माहेश्वरी ने अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया। इसके बाद सभी गणमान्य लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।तथा खिचड़ी खिलाई गई।खिचड़ी भोज के बाद आयोजक समिति के द्वारा 75 वे अमृत महोत्सव के अंतर्गत अपनी महती भूमिका निभाने वाले पत्रकार साथियो को माला पहना कर चेयरमैन गीता सिंह के द्वारा पेन डायरी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित आयोजक समिति अध्यक्ष शिवचन्द्र शुक्ला,महेंद्र नाथ त्रिपाठी,रामप्रताप सिंह,उदय प्रताप सिंह, धर्मेंद्र सिंह,ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह,वरिस्ठ पत्रकार राजेश माहेश्वरी,अनूप सिंह,अशोक सिंह,संजय पटेल,राजेश प्रकास सिंह,विनोद वर्मा,राजेश यादव,अनिल केशरवानी आदि रहे।
