• मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड अयाह-शाह विधानसभा कायर्कारिणी का हुआ विस्तार

फतेहपुर: अयाह-शाह विधानसभा क्षेत्र के अन्तगर्त आने वाले दसवा मील में गुरूवार को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की बैठक में जिलाध्यक्ष अमित सिंह मौर्य ने कहा कि प्रदेश में अराजकता व जंगलराज कायम है। आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है। उन्होने संगठन मजबूती के उद्देश्य से अयाह-शाह विधानसभा कार्यकारिणी का विस्तार किया।

बैठक की अध्यक्षता मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष अमित सिंह मौर्य ने की। बैठक में बड़ी संख्या में कायर्कतार्ओं ने हिस्सा लिया। संगठन मजबूती के उद्देश्य से जिलाध्यक्ष ने अयाह-शाह विधानसभा कमेटी का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपे। तत्पश्चात बैठक को संबोधित करते हुए श्री मौर्य ने कहा कि सभी कार्यकर्ता तन मन से विधानसभा चुनाव में लग जाएं। कोई कोर-कसर बदार्श्त नहीं की जाएगी। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर सपा को मजबूती प्रदान करने का काम करें। जिससे चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कराई जा सके। उन्होने कहा कि प्रदेश में अराजकता व जंगलराज कायम है। योगी सरकार सभी मोर्चों पर विफल साबित हुई है। सपा की नीतियों को गिनाएं व योगी सरकार की नाकामियों को उजागर कर सपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। बैठक का संचालन विधानसभा अध्यक्ष अमरीश लोधी ने किया। इस मौके पर विवेक निषाद, कपूर सिंह लोधी, दीपक यादव, सोनू लोधी, हरि प्रसाद विश्वकर्मा, मोनू मौर्य, पुष्पेंद्र यादव, शिवशंकर पाल, राजू पासवान, मयंक यादव, धीरज यादव, सोनू दीक्षित, संजय, संतोष, तुलसीराम लोधी, वीरेंद्र कोरी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *