खागा फतेहपुर नगर के अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह स्मारक परिसर में समिति के वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई के जन्मोत्सव पर स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव समिति के पदाधिकारियों द्वारा भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का प्रचार प्रसार कर बड़े धूमधाम के साथ समिति के अध्यक्ष शिव चन्द्र शुक्ला के नेतृत्व में आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ झंडारोहण व राष्ट्रगान के साथ एवं मां संपत्त देवी के छात्र-छात्राओं द्वारा मां भारती व भारत माता की आकर्षक रंगोलियां से स्थल को दुल्हन की तरह रंगों से सजाया गया।
खागा कस्बे के अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह स्मारक समिति परिसर में भब्य दीपोत्सव मनाते हुए स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव समिति के अध्यक्ष शिव चंद्र शुक्ला ने बताया कि एक लाख दीप जलाकर श्रद्धा सुमन अर्पित करने का लक्ष्य रखा गया था जिसकी भव्य तैयारियां नगर के आशा सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज, मा संपत्ति देवी ,शुकदेव इंटर कॉलेज ,सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज,सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आदि विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के सहयोग से की गई है और उन्होंने बताया कि अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया है तथा इन्होंने बताया कि अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह गेट को दोनों तरफ बाउंड्री वाल पर महाराणा प्रताप, सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी, जोधा सिंह अटैया, चित्तौड़ की रानी सहित अन्य वीरों की आकर्षक झांकियों से सजाया गया है। और फील्ड के चारों तरफ ऊपर से नीचे तक आकर्षक तरीके से कॉलेज के छात्र छात्रों द्वारा दीपू को सजाया गया है।
इस दीपोत्सव कार्यक्रम में खागा विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती कृष्णा पासवान, खागा नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता सिंह, शोभा अग्रवाल खागा नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि राम गोपाल सिंह ,नगर पंचायत किशनपुर अध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर , समिति के पदाधिकारी राम प्रताप सिंह संरक्षक ,सदस्य उदय पाल सिंह, उपाध्यक्ष महेंद्र नाथ त्रिपाठी, प्रचार प्रमुख पंकज पाल, अशोक सिंह ,मुन्ना राइन, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह दीपोत्सव प्रमुख ,अमिताभ शुक्ला सहित नगर के अन्य गणमान्य नागरिक व बुद्धिजीवी वर्ग एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
