– उनके अंदर भूत व भविष्य बताने की थी अद्भुत कला

खागा/फतेहपुर भूत व भविष्य बताकर आमजनों की बड़ी से बड़ी समस्याओं का निदान करने वाले योग्य पुरुष ब्रज भूषण त्रिपाठी उर्फ बच्चा महाराज का आज निधन हो गया। उनके निधन से परिवार समेत आस पास इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
बता दें कि थरियांव थाना क्षेत्र के ग्राम बभनपुरवा निवासी ब्रज भूषण त्रिपाठी उर्फ बच्चा महराज लगभग 95 वर्ष का आज निधन हो गया। मृतक भूत और भविष्य के बहुत बड़े ज्ञाता थे। इनके किस्से देश समेत पड़ोसी देश तक सुनने को मिलते रहे। बताया गया कि आज से बीस वर्ष पूर्व आमापुर का रहने वाला एक व्यक्ति उनके पास अपने गुमशुदा लड़के के बारे में जानने के लिए गया था जिस पर बच्चा महाराज ने उसके कपड़े देख कर उसका पता बता दिया कि इस समय वह नेपाल के अमुक शहर में अमुक स्थान पर मौजूद है। इसके अलावा उन्होंने पुलिस प्रशासन की भी बहुत मदद की है। बड़ी से बड़ी चोरी व अन्य गम्भीर घटनाओं का खुलासा भी उनके द्वारा किया गया था। एक समय रहा कि पुलिस प्रशासन समेत इलाके के मानिंद लोगों के अलावा आमजनो की भारी भीड़ सुबह से ही उनके दरवाजे पर जमा हो जाती थी। बताया गया कि लोग उनका इंतजार घंटो करते थे। कारण वह पूजा करने के बाद जो भी भविष्यवाणी करते थे। वह ब्राह्म की लकीर साबित होती थी। महज इसलिए ही लोग भोर पहर से ही उनकी चौखट पर पहुँच जाते थे। उनकी भविष्यवाणी के किस्से देश समेत पड़ोसी देश तक सुनाई देते थे। बच्चा महाराज की ससुराल खागा कस्बे में है और वह बे औलाद थे। जबकि अपनी भविष्यवाणी से सैकड़ो घरो में औलाद की खुशियां भरने का कार्य उनके द्वारा किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *