फतेहपुर : जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अंतर्गत तीन लोगों को जहरीले सर्प ने डस लिया। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार मलवां थाना क्षेत्र के बसौनापुर गांव निवासी स्व. महावीर का 52 वर्षीय पुत्र संतलाल आज दोपहर लगभग एक बजे धान काट रहा था। इसी दौरान उसे जहरीले सर्प ने डस लिया। वहीं सदर कोतवाली क्षेत्र के मुराइनटोला निवासी स्व. राम आसरे का 29 वर्षीय पुत्र जितेन्द्र गुरूवार की शाम अपने घर के बाहर बैठा था। तभी जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। जबकि थरियांव थाना क्षेत्र के मंडासरांय गांव निवासी शिव सिंह का 10 वर्षीय पुत्र शिवदत्त प्रताप सिंह खेत से घर वापस आ रहा था। इसी दौरान सर्प ने उसे डस लिया। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तत्काल सभी को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इलाज कर रहे चिकित्सक ने सभी की हालत में सुधार बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *