फतेहपुर : मलवां थाना क्षेत्र के ग्राम सौंरा के समीप घर के सामने खेल रही छह वर्षीय मासूम बच्ची को विपरीत दिशा से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे बुरी तरह घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार सौंरा गांव निवासी कैलाश सिंह की पुत्री अनन्या अपने घर के बाहर खेल रही थी। उसी समय विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। घटना के बाद चालक मौके से भाग जाने में सफल रहा। सूचना पाकर घटनास्थल पहुंची सरकारी एंबुलेंस में घायल बच्ची को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।