– राम ने निभाया पुत्र धर्म, रो पड़ी पूरी अयोध्या
– राम बनवास की लीला का हुआ मंचन
विजयीपुर-फतेहपुर : किशनपुर नगर में चल रही रामलीला में कल कलाकारों द्वारा राम वन गमन की लीला का मंचन  किया गया जिसमें माता कैकेई के रौद्र रूप को दिखाया गया।
जब इस बात का पता चला कि राम को राजा बनाया जा रहा है तो मंथरा नाम की दासी ने महारानी कैकेई के कान भरते हुए भरत को राजा और श्री राम को 14 वर्ष वनवास के लिए प्रेरित किया तभी महारानी कैकेई ने राजा दशरथ को अपना रौद्र रूप दिखाते हुए, पूर्व में दशरथ द्वारा  दिये गए  उन दो वचनों को याद दिलाया,और कहा कि प्रथम वचन में पुत्र भरत को राजा और राम को चौदह वर्ष का वनवास दें। ये सुन  राजा दसरथ के होस उड़ गये, लाख विनय करने के बाद भी महारानी कैकेई ने नही माना और अपनी मांगों में अटल रहीं। जैसे ही ये बात प्रभु श्री राम को पता चली तो उन्होंने माता कैकेई द्वारा कहे गये वचनों का पालन  हंसकर  स्वीकार करते हुए भाई लक्ष्मण व पत्नी सीता सँग वन को प्रस्थान कर दिये। ये देख लीला देख सभी दर्शकों के  आँसू छलक आये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *