– जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने आशीर्वाद के साथ दिए उपचार
फतेहपुर : गरीब परिवारों की बेटियों के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बुधवार जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे के कुशल मार्गदर्शन में जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में 78 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया गया। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नवदम्पतियों को आशीर्वाद देने के साथ-साथ उपहार भेंट किए। सभी ने नवदम्पतियों के सुखमय जीवन की कामना की।
सदर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत विकास खंड हसवा परिसर में सदर विधायक विक्रम सिंह, ब्लॉक प्रमुख हसवा विकास पासवान, उप जिलाधिकारी सदर प्रमोद झा, क्षेत्राधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, खंड विकास अधिकारी की उपस्थिति में तेरह जोड़ो का विवाह/निकाह (एक जोड़ा) कराया गया। खंड विकास अधिकारी ने 13 जोड़ो को एक-एक दीवार घड़ी भेंट की। हुसैनगंज विधानसभा के हथगांव विकास खंड परिसर में क्षेत्रीय विधायक एवं राज्यमंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हथगाम, उप जिलाधिकारी खागा आशीष कुमार, क्षेत्राधिकारी खागा, जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी की उपस्थिति में 12 जोड़ो का विवाह हुआ। बिंदकी विधानसभा के विकास खंड मलवां परिसर में विधायक बिंदकी करण सिंह पटेल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मलवां, उप निदेशक कृषि, खंड विकास अधिकारी मलवां की उपस्थिति में 15 जोड़ों का विवाह कराया गया। खागा विधानसभा के विकास खंड धाता परिसर में खागा विधायक कृष्णा पासवान, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार खागा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजू सिंह, जिला कृषि अधिकारी बृजेश सिंह, खंड विकास अधिकारी धाता की उपस्थिति में 11 जोड़ो का विवाह हुआ। खंड विकास अधिकारी ने 11 जोड़ो को 40 लीटर पानी की टंकी (स्टील) व दीवार घड़ी दी। अयाह-शाह विधानसभा के बहुआ विकास खंड परिसर में अयाह-शाह विधायक विकास गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बहुआ, तहसीलदार सदर, क्षेत्राधिकारी, सहायक निबंधन सहकारी समितियां, खंड विकास अधिकारी बहुआ की उपस्थिति में नौ जोड़ो का विवाह/निकाह (एक जोड़ा) कराया गया। वहीं जहानाबाद विधानसभा के अमौली विकास खंड परिसर में जहानाबाद विधायक एवं कारागार राज्यमंत्री जय कुमार सिंह जैकी, उप जिलाधिकारी बिंदकी निधि बंसल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमौली, क्षेत्राधिकारी, उपायुक्त मनरेगा, खंड विकास अधिकारी की उपस्थिति में 18 जोड़ो का विवाह कराया गया। जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे की प्रेरणा से सभी 78 जोड़ो को क्षेत्रीय प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से तीन फिट की अनाज रखने वाली बखारी एवं पेट्रोल पम्प व गैस एजेंसियों द्वारा एक-एक अलमीरा भेंट स्वरूप दी गई। पीएनसी इन्फ्राटेक लिमिटेड ने सदर विधानसभा के हसवा ब्लॉक के 13 जोड़ो को पांच-पांच (प्रति जोड़ा) मच्छरदानी भेंट की। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने वर-बधू को आशीर्वाद देकर उपहार वितरण किया। सरकार की ओर से उपहार स्वरूप 10 हजार की सीमा की बिछिया, पायल, बर्तन, डिनर सेट, वस्त्र, मोबाइल सेट भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *