फतेहपुर : मलवां थाना पुलिस ने क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से चार बाइक चोरों को चोरी की पांच मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार कर लिया। जिनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।
मलवां थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह अपने हमराही उपनिरीक्षकों व सिपाहियों के साथ क्षेत्र में कानून व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त रखने के उद्देश्य से गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग स्थानों से चार बाइक चोरों को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की पांच बाइकें बरामद की हैं। पकड़े गए अभियुक्तों ने अपने नाम शंकर उर्फ सुशील कुमार पासवान व अजीत सिंह निवासीगण डीघ थाना बिंदकी, कुलदीप उर्फ सत्या पासवान निवासी गुधरौली थाना औंग, सुजीत कुमार प्रजापति निवासी औंग बताया। पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विवेक कुमार यादव, महेंद्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल विवेक कुमार मिश्रा, संजय कुमार, रामनरायन, अतुल परिहार शामिल रहे।
———————————————————————————–
