खागा फतेहपुर : समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद विशंभर निषाद जी का खागा नगर आगमन पर खागा नगर अध्यक्ष कलीम शेख ने अपने दर्जनों साथियों के साथ निज आवास पर फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत कर सूक्ष्म जलपान कराया । तथा आगामी आने वाले 2022 के चुनाव को लेकर मंत्रणा की।
खागा नगर आगमन पर समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद विशंभर निषाद ने खागा सपा नगर अध्यक्ष कलीम शेख के निज आवास पर आगामी आने वाले 2022 के चुनाव संबंधी मंत्रणा करते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी से किसान नौजवान छात्र परेशान हैं हम सबको आवश्यकता है की बूथ स्तर पर जा जाकर भाजपा सरकार की नाकामियों को गिना गिना कर ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क करें और उन्होंने कहा है जिससे हम आगामी 2022 में हम समाजवादी पार्टी की सरकार बना सके।वही खागा समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष कलीम शेख ने राज्यसभा सांसद विशंभर निषाद को अस्वस्थ कराते हुए कहा कि हम तन मन धन से बूथ स्तर पर ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क करेगें। और भारतीय जनता पार्टी की नाकामियों को उजागर कर समाजवादी पार्टी के कार्यों को अवगत कराकर समाजवादी पार्टी के हाथों को मजबूत करेंगे। और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएंगे।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव सीजी कुशवाहा ,खागा नगर अध्यक्ष कलीम शेख, नगर अध्यक्ष लोहिया वाहिनी की आरिफ कुरैशी ,अकरम हाशमी लोहिया वाहिनी कोषाध्यक्ष, विष्णु दयाल पाल सेक्टर अध्यक्ष, विपिन विश्वकर्मा नगर महासचिव, पूर्व नगर अध्यक्ष शिव सिंह यादव अशोक मौर्य अमीरुल हसन में रवि बाल्मीकि नगर सचिव शिवा शुक्ला लोहिया वाहनी जिला सचिव सचिन यादव नगर उपाध्यक्ष अंशुमान मौर्य सहित अन्य कार्यकर्ता बन्धु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *