खखरेरू फतेहपुर : थाना क्षेत्र के अन्दमऊ गांव में बीती रात को चोरों ने एक घर में दीवाल फांद कर नगदी सहित हजारों का सामान पार कर दिया जानकारी के अनुसार अंन्दमऊ गांव निवासी श्रवण कुमार पुत्र स्वर्गीय भोला सिंह ने थाना खखरेरू में प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि बीती रात को मेरे गांव का ही दीप सिंह पुत्र राम सिंह ने रात्रि को लगभग 1:30 बजे मेरे घर में दीवाल फांद कर घर के अंदर दाखिल हो गया तथा घर की संदूक में रखा₹50000 नगद चांदी की पेटी चांदी की छागल सोने की झुमकी निकाल कर जैसे ही जाने लगा तभी मेरे लड़के तथा मेरी लड़की रचना देवी की आंख खुल गई मेरी लड़की रचना देवी तथा लड़के ने दीप सिंह को नगदी तथा सामान ले जाते देखा तो उसको रोंका तब दीप सिंह मेरी लड़की रचना देवी को धक्का देकर भाग गया मैं उस समय घर पर नहीं था इलाज कराने के लिए मैंनें₹50000रखा था मैं अपनी पत्नी का इलाज करवाने बाहर गया था सुबह जब आया तो घटना की जानकारी हुई
