खागा फतेहपुर: समाजवादी पार्टी की खागा नगर कमेटी में पदाधिकारियों के विस्तार हेतु समाजवादी पार्टी के खागा नगर अध्यक्ष कलीम शेख की अध्यक्षता में उन्ही के आवास पर एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। जिससे विस्तार को लेकर चर्चा किया गया। और सर्व सम्मति से साचिन यादव त्रिलोचन पुर निवासी को खागा नगर कमेटी में नगर उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया।तथा पत्र भेंटकर फूल मालाओं से स्वागत किया।
खागा नगर कमेटी के पदाधिकारियों के विस्तार हेतु बैठक में चयन पर विचार पूर्वक चर्चा करते हुए समाजवादी पार्टी के खागा नगर अध्यक्ष कलीम शेख ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दिशा निर्देश पर आगामी आने वाले 2022 के चुनाव में अपने हाथों को मजबूती प्रदान करने हेतु कार्यकर्त्ताओं के हाथों को मजबूत किया जा रहा है। जिससे सन् 2022 में लोकसभा चुनाव फतह कर समाजवादी पार्टी के हाथों को मजबूत करेंगे।वही समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए नव निर्वाचित खागा नगर उपाध्यक्ष सचिन यादव ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पार्टी पर आस्था जताते हुए कहा है कि जिस आशा और उम्मीद से हमें पद की जिम्मेदारी सौपा गया है।हम उसी आशा और उम्मीद के साथ नौजवानों से कंधा से कंधा मिलाकर समाजवादी पार्टी के हाथों को मजबूत बनाएं गे। और इन्होंने कहा है कि आगामी आने वाले लोकसभा चुनाव में ईट से ईट बजाकर पुनः उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का परचम लहराया जाएगा।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के खागा नगर अध्यक्ष कलीम शेख, मूख रूप से संगीता राज पासी खागा विधानसभा प्रभारी आरिफ कुरेशी नगर अध्यक्ष लोहिया वाहिनी शिवा शुक्ला लोहिया वाहिनी जिला सचिव रवि बाल्मिक,नगर सचिव मुकेश पटेल नगर सचिव गोपी यादव नगर उपाध्यक्ष सत्यम मौर्य परीक्षित यादव दिग्विजय यादव लोहिया वाहिनी नगर उपाध्यक्ष चेतन शर्मा अरुष पंनडेय उजजवाल शर्म अन्य कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।
