लखनऊ। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव डॉक्टर गिरीश ने उत्तर प्रदेश के मुखर टीवी चैनल भारत समाचार व दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों पर भाजपा सरकार की दमनात्मक कार्यवाही की कड़े शब्दों में निंदा की है…
डॉक्टर गिरीश ने कहा कि पिछले कई महीनों से भारत समाचार सरकार की गंभीर विफलताओं और जनता के प्रति दमनात्मक कार्यवाहियों को बेबाकी से उजागर कर रहा था… इससे एक डरी हुयी, विफल और निरंकुश भाजपा सरकार बौखला रही थी, और आज उसने संपादक ब्रजेश मिश्रा एवं चेनल हेड वीरेंद्र सिंह के घरों और दफ्तर पर आईटी की रेड करा दी…
यह प्रेस की स्वतन्त्रता पर आपातकाल से भी बड़ा हमला है… अब ये अघोषित नहीं घोषित आपातकाल है… यह पेगासस का विस्तार है… यह भाजपा और संघ के कथित हिन्दुत्व और राष्ट्रवाद का असली चेहरा है, जो अब देश और दुनियां के सामने स्पष्ट उजागर हो गया है… ये सब वह भाजपा करा रही है जिसके शीर्ष नेता, प्रवक्ता, आईटी सेल और प्रचार तंत्र दिन भर झूठ, भ्रम और भय फैलाते हैं.. जिम्मेदार नागरिकों की जासूसी कराते हैं…
डा॰ गिरीश ने कहा कि भाकपा लोकतन्त्र, संविधान और अभिव्यक्ति की आजादी की रक्षा के लिये आगे बढ़ कर काम करती रही है… इस घटना से भाकपा कार्यकर्ताओं में गहरा रोष है, और वे अपने गुस्से का लोकतान्त्रिक तरीकों से हर जगह इजहार करेंगे…

By Sarvare Alam

(Editor) Sarvare Alam is Editor of VTV India (vtvindia.in) and his qualification is MAJMC.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *