फतेहपुर: सूबे के राज्य मंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह के आवास पर जनता दरबार में फरियादियों का तांता लगा रहता है जिसमें लोगों की समस्याएं सुनकर समाधान भी कराया जाता है।

बताते चलें कि हुसैनगंज विधानसभा के विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह के अल्लीपुर स्थित निजी आवास पर फरियादियों की भीड़ आये दिन देखने को मिलती है। न्याय की गुहार लेकर आये फरियादियों को अपने नेता पर पूर्ण विश्वास रहता है वहीं मंत्री श्री सिंह को भी अपने बीच आये फरियादियों की समस्या सुनकर न्यायहित में फैसला करके बड़ी संतुष्टि मिलती है।
यूं तो मंत्री श्री सिंह के उपस्थित रहने पर फरियादियों की संख्या में इज़ाफ़ा नजर आता है लेकिन उनकी गैर मौजूदगी में उनके परिजन एवं स्टाफ भी लोगों की समस्या के अनुसार फरियादियों की मदद करते नजर आते हैं। आखिरकार कुछ महीनों में चुनाव होने हैं ऐसे में जनसंपर्क एवं जनता दरबार का तेजी से आयोजन करना आम होता है लेकिन मंत्री धुन्नी सिंह के यहां ये क्रम पहले से भी बदस्तूर जारी है जिसकी पुष्टि वहां के स्थानीय लोगों के साथ फरियादी भी करते नजर आते हैं।