फ़तेहपुर। उद्योग व्यापार मंडल के संथापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने बिल्डिंग मैटेरियल एसोसिएशन का गठन करते हुए जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदों पर पदाधिकारियों को मनोनीत किया।
शनिवार को शहर के पक्का तालाब स्थित गुप्ता ट्रेडर्स में उद्योग व्यापार मंडल द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें मुख्य अतिथि संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने बिल्डिंग एसोसिएशन का गठन करते हुए सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर आफताब अहमद, महामंत्री देवराज शिवहरे, कोषाध्यक्ष कमल किशोर गुप्ता, उपाध्यक्ष शुभम शिवहरे, अनुज पटेल, रितेश मिश्रा, आदर्श राठौर, प्रवक्ता सर्वेश शिवहरे मीडिया प्रभारी कलीम खान, मंत्री पद पर नन्हे मिश्रा, मो0 शाकिर, भोला शंकर, संगठन मंत्री नरेंद्र पटेल, मो0 साजिद, प्रवेश गुप्ता को मनोनीत किया। संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को शपथ दिलाकर माला पहनाकर स्वागत किया। नवमनोनीत जिलाध्यक्ष आफताब अहमद ने कहा कि उन्हें जिस विश्वास के साथ उन्हें संगठन की जि़म्मेदारी दी गयी है वह व्यापारियों के मान सम्मान की रक्षा करने के साथ ही व्यपारियों की समस्याओं पर उनके साथ कंधे से कंधे मिलाकर संघर्ष करने का काम करेंगे। इस मौके पर मनोज साहू, राकेश कुमार सिंह, अभिषेक राठौर, कृष्ण कुमार तिवारी, अनुष चंदेल, अभिषेक रायजादा, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
