सुल्तानपुर घोष- फतेहपुर। गुरुवार को सपा नेत्री श्रीमती ऊषा मौर्या नेे रामपाल मौर्य पीजी कॉलेज में केक काटकर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया… वहीं सपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर श्री यादव के लंबी उम्र की कामना की…
इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्रीमती ऊषा मौर्या ने कहा कि अखिलेश यादव विज़न के नेता है और उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की क्षमता रखते हैं…
आगामी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव ही मुख्यमंत्री होंगे सभी कार्यकर्ताओं के साथ ही साथ प्रदेशवासियों की यही दिली तमन्ना है….
श्रीमती ऊषा मौर्या ने कहा कि आगामी होने वाले 2022 के विधान सभा चुनाव में प्रदेश में सपा की सरकार बनना तय है… समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का दृढ़ संकल्प लिया गया है… सपा नेत्री ऊषा मौर्या ने कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से ही जनता के बीच जाकर पार्टी का प्रचार प्रसार करें…
इस अवसर पर, राकेश दत्त तिवारी, विकल्प मौर्य, विकास मौर्य, नियाज अहमद, डॉ उषा श्रीवास्तव, डॉ श्रीनाथ मौर्य, देवीदीन मौर्य, योगेंद्र नाथ, दीपक मौर्य, संतलाल मौर्य, नसरीन सिद्दीकी, बाबू मौर्या, धर्मेंद्र यादव, राजेश यादव, संतलाल, महेश प्रताप पांडेय, अजय तिवारी, ममता मौर्य, धर्मराज, आदित्य मौर्य, माजिद अली, अफसर खान, अजय तिवारी, बिंदा प्रसाद मौर्य आदि सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे…