फतेहपुर। लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल फाउंडेशन के तत्वाधान में कई वर्षों से लगातार लौह पुरूष, स्वतंत्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल के विचार को अनम जनमानस तक फैलाने का कार्य किया जा रहा है… इसी क्रम में बुधवार को फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने लखनऊ स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को लौह पुरूष का चित्र व अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया…
कार्यक्रम की अगुवई फाउंडेशन के मुख्य ट्रस्टी एवं भाजपा नेता जनसेवक राजेश सिंह ने की… प्रदेश अध्यक्ष से हुयी मुलाकात में जिले की विभिन्न समस्याओं के साथ-साथ अन्य विषयों पर भी चर्चा की गयी… प्रदेश अध्यक्ष ने फाउंडेशन के पदाधिकारियों द्वारा बतायी गयी समस्याओं पर गम्भीरता से विचार करके निस्तारण करने का भरोसा दिलाया… उन्होने कहा कि लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी लगातार प्रयासत है… अखण्डता, एकता, स्वतंत्रता, संप्रभुता, सामाजिक, आर्थिक, राजनीतक विचार जनमानस तक फैलाने का कार्य किया जायेगा। इस मौके पर फाउंडेशन के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे…

By Sarvare Alam

(Editor) Sarvare Alam is Editor of VTV India (vtvindia.in) and his qualification is MAJMC.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *