फतेहपुर। कोरोना महामारी की त्रासदी के दौरान जान गंवाने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं के आवास पहुंचकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दिवंगत कार्यकर्ताओं के परिजनों से भेंट की। इस दौरान कार्यकर्ताओं के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए मृत आत्माओं की शांति के लिये प्रार्थना की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व एमएलसी स्वतंत्र देव सिंह तय प्रोटोकॉल के तहत सड़क मार्ग से लखनऊ से चलकर सुबह दस बजे जनपद के हुसैनगंज पहुंचे। जहाँ पर स्व. मिथलेश बाजपेई के परिजनों से मिलने के बाद शहर स्थित पिछड़ा वर्ग मोर्चा की महामंत्री सुधा मौर्य के आवास पहुँचे। तत्पश्चात मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता के आवास गुरु पैलेस, पूर्व विधायक महेंद्र नारायण प्रताप सिंह के आवास, रक्षपाल सिंह लोधी के निवास पहुँचे जिसके बाद नीलिमा सिंह चौहान के आवास पहुँचे जहाँ दिवंगत भाजपा नेत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की तत्पश्चात रक्षपाल सिंह के आवास पहुँचे जहाँ उनके परिजनों से मुलाकात के दौरान प्रदेश अध्यक्ष को खरी-खरी भी सुननी पड़ी। वरिष्ठ भाजपा नेता के परिजन उनकी उपेक्षा से काफी खफा दिखे। शहर के भाजपा कार्यकर्ता के परिजनों से मिलने के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष खागा पहुँचे जहाँ भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राम गोपाल सिंह के आवास गये। जिसके बाद आगे के तय कार्यक्रम के अनुसार कौशाम्बी जनपद के लिये रवाना हो गये। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, राज्यमंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह, सदर विधायक विक्रम सिंह, बिंदकी विधायक करन सिंह पटेल, खागा विधायक कृष्णा पासवान, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष गायत्री सिंह, अर्चना त्रिपाठी, अपर्णा सिंह गौतम, ज्ञानू सचान, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, पुष्पराज पटेल, अखिलेश द्विवेदी, नीरज सिंह, उदय सिंह लोधी, कुलदीप सिंह भदौरिया, मनोज मिश्रा, मनोज गांधी, संजय लाला, अभिषेक श्रीवास्तव, पुष्पा पसवान, पंकज त्रिपाठी, पंकज राजपूत समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।