फतेहपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की एक आवश्यक बैठक लोधीगंज स्थित आंबी प्रधान उमाशंकर लोधी के आवास पर आयोजित हुयी। बैठक में प्रदेश संगठन द्वारा जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किये गये धीरेन्द्र प्रताप सिंह का फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। तत्पश्चात संगठन मजबूती पर चर्चा की गयी।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नदीम उद्दीन पप्पू ने की। बैठक में बताया गया कि प्रदेश अध्यक्ष गोपीनाथ गिरि की संस्तुति पर जिला उपाध्यक्ष पद पर धीरेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र सुन्दर सिंह ग्राम पंचायत अहेवा पो0 अहेवा विकास खण्ड भिटौरा को मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन पर सभी प्रधानों ने हर्ष व्यक्त किया तत्पश्चात फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत करते हुए संगठन मजबूती की दिशा में कार्य करने का आहवान किया। जिलाध्यक्ष श्री पप्पू ने कहा कि जिले में प्रधानों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। प्रधानों की समस्याओं को लेकर आर-पार की लड़ाई लड़ी जायेगी। उन्होने सभी प्रधानों का आहवान किया कि अपनी-अपनी ग्राम पंचायत में ईमानदारी से कार्य करके विकसित ग्राम पंचायत बनाने का कार्य करें। नवमनोनीत जिला उपाध्यक्ष श्री सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन के प्रति हर समय समर्पित रहेंगे। स्वागत करने वालों में भोलाशंकर द्विवेदी, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह बड़कू, चन्द्रभान सिंह, पिन्टू सिंह, रघुवंश यादव, उमाशंकर लोधी, सौरभ सिंह लोधी, विक्रम सिंह, मो0 इरशाद, सुरेन्द्र, राम सागर यादव, स्वामी शरन पाल समेत तमाम प्रधान मौजूद रहे।
